हिंदी
महराजगंज में सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्शन
Maharajganj: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और सनसनीखेज वीडियो प्रसारित करने के मामले में परसामलिक पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में फैयाज अहमद पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी ग्राम सेवतरी, थाना परसामलिक को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उक्त वीडियो को सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी का धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल जितेश कुमार और कांस्टेबल रोशनमणी त्रिपाठी शामिल रहे।
Location : Maharajganj
Published : 8 October 2026, 1:06 AM IST
Topics : inflammatory video Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) objectionable video social media Youth arrested