हिंदी
महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में तेज़ रफ्तार कार का ट्रक से टकराना गंभीर हादसे का रूप ले लिया। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
क्षतिग्रस्त गाड़ियां
Maharajganj: महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर कहर बरपा दिया। घटना पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया चौराहे के पास हुई। दुर्घटना में कार में सवार कुल छह लोग घायल हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, घटना में घायल व्यक्तियों को मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी CHC अस्पताल भेजा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनमें से दो-तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर की ओर से आ रही बलेनो कार जैसे ही पैसिया चौराहे के पास पहुंची, अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर से कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के परखच्चे उड़ गए।
घायलों में सचिन (20 वर्ष, निवासी घोस कंपनी, गोरखपुर), विपिन कुमार (19 वर्ष, गोरखपुर), अनमोल मिश्रा (बस्ती), नीरज कुमार (थाना बेलीपार, गोरखपुर), राज (गोरखपुर) और लक्की (मियां बाजार, गोरखपुर) शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण अचानक कम हो गया।
Al Falah University Case: ED के बाद दिल्ली पुलिस का शिकंजा, चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के बाद चेतावनी जारी की है कि हाईवे पर गति सीमा का पालन करना अनिवार्य है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करते समय सावधानी बरतें और ट्रकों की दूरी बनाए रखें।
इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार कारों और ट्रकों के खतरे को उजागर किया है। पुलिस ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।