Maharajganj: नौतनवा में सामूहिक विवाह बना यादगार, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कही बड़ी बात

वैदिक मंत्रोच्चार और खुशियों के माहौल के बीच नौतनवा में एक साथ 200 से अधिक जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 July 2026, 11:44 PM IST

Maharajganj: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौतनवा में आज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल लगभग 200 से अधिक जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

क्षेत्रीय विधायक नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह कराने में सहायता मिल रही है।

नवविवाहित वर-वधुओं को खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी

महराजगंज: युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की रहस्यमय मौत, हत्या या आत्महत्या के सवालों के बीच परिवार ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, नवदंपतियों के परिजनों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

एक शिकायत, 8 लाख का दावा और उठे कई सवाल… महराजगंज आबकारी मामले में आखिर क्या है पूरा सच?

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, पीडी रामदरश, बीडीओ अमित मिश्रा, बद्री विशाल यादव, एडीओ दिनेश पाठक,रामकृष्ण, इंदु प्रकाश राय, समेत सचिव व ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  16 July 2026, 11:35 PM IST