नौतनवा में सामूहिक विवाह के दौरान अव्यवस्थाएं बनी चर्चा का विषय, धूप में घंटों खड़े रहे वर-वधू
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौतनवा में 200 से अधिक जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, लेकिन भीषण धूप, घंटों इंतजार और बदइंतजामी ने इस आयोजन पर कई सवाल खड़े कर दिए।