“बुजुर्ग ने अचानक शुरू कर दिया भूसा खाना!” नागपंचमी पर रुदलापुर में उमड़ी भीड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे

नागपंचमी पर महराजगंज के एक गांव का वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। वीडियो में करीब 70 साल के बुजुर्ग को कथित तौर पर भूसा खाते हुए देखा जा रहा है।

Post Published By: Komal Pandey
Updated : 18 August 2026, 6:17 PM IST

Maharajganj: नागपंचमी के मौके पर महराजगंज जिले के रुदलापुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को कथित तौर पर भूसा खाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव की वर्षों पुरानी मान्यता को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हर नागपंचमी पर होता है महिषासुर का प्रवेश!

ग्रामीणों के अनुसार, बुद्धिराम नाम के बुजुर्ग को लेकर मान्यता है कि नागपंचमी के दिन हर तीन साल में उनके शरीर में ‘महिषासुर’ का प्रवेश होता है। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान उनके व्यवहार और खान-पान में बदलाव आ जाता है और वह सामान्य भोजन के बजाय जानवरों के लिए रखा गया भूसा व घास खाने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- हाथरस में दबंगों का खौफनाक चेहरा: युवक को पीटा और सड़क पर घसीटा, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

दूर-दूर से लोग आते दर्शक

बताया जा रहा है कि नागपंचमी के दिन इस कथित घटनाक्रम को देखने के लिए रुदलापुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किए गए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- रोहिन बैराज हादसे ने छीनी दो घरों की खुशियां, अब सहारा बना प्रशासन! दोनों परिवारों को सौंपी आर्थिक सहायता

हालांकि, ‘महिषासुर के प्रवेश’ के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसे ग्रामीण आस्था और स्थानीय मान्यता के रूप में ही देखा जा रहा है। वहीं, भूसा या घास खाने के व्यवहार को लेकर चिकित्सकीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अलग-अलग संभावनाओं की जांच की आवश्यकता हो सकती है।

फिलहाल रुदलापुर का यह कथित वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है और नागपंचमी से जुड़ी इस अनोखी स्थानीय मान्यता ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 5:53 PM IST