घर में मची चीख-पुकार… एक झटके ने उजाड़ दिया परिवार! महराजगंज से चौंकाने वाला मामला

महराजगंज के लोहरौली गांव में 45 वर्षीय रुकसाना की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम और गांव में शोक का माहौल है। चिकित्सकों ने करंट लगने को मौत की वजह बताया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 July 2026, 10:43 AM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में रविवार को करंट लगने से एक 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

करंट की चपेट में आते ही बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार लोहरौली गांव निवासी हबीबुल्लाह की पत्नी रुकसाना (45) घर के काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। घटना के समय परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद परिजन रुकसाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि रुकसाना मिलनसार स्वभाव की थीं और उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि महिला करंट की चपेट में आ गई थीं। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि करंट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आवश्यक चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

मेरठ में पत्नी VS पति: बीवी बोली- बलमा ने मेरा अपहरण किया और फिर मेरे साथ…पढ़ें पूरा मामला

सावधानी ही बचा सकती है जान

बारिश और नमी के मौसम में बिजली से जुड़े हादसे तेजी से बढ़ जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार खुले बिजली के तार, खराब वायरिंग और बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Location :  Maharajganj

Published :  12 July 2026, 10:42 AM IST