कोल्हुई में खाद माफिया पर शिकंजा, छापेमारी के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

महराजगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में यूरिया खाद के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने अचानक बड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार को बटईडिया गांव में पहुंची टीम की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आखिर गांव में ऐसा क्या मिला, जिसकी जांच के लिए एसडीएम से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को मौके पर पहुंचना पड़ा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 September 2026, 6:40 AM IST

Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे कोल्हुई थाना क्षेत्र में यूरिया खाद के अवैध भंडारण और तस्करी पर प्रशासन की निगरानी के बीच शुक्रवार को बटईडिया गांव में बड़ी छापेमारी की गई। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल की अगुवाई में सीओ बसंत सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सुदेव पटेल तथा जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह की टीम ने कार्रवाई की।

एक व्यक्ति के कब्जे से मिली खाद

छापेमारी के दौरान टीम ने फारुख नामक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में यूरिया खाद बरामद की। खाद मिलने के बाद प्रशासन ने उसे कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

UP Assembly Election 2027: महराजगंज, देवरिया, बलिया और चंदौली का सियासी हाल; पूर्वांचल में वोटों का धुव्रीकरण

कृषि विभाग करेगा आगे की कार्रवाई

प्रशासन ने बरामद यूरिया खाद के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। अब कृषि विभाग द्वारा खाद के स्रोत, भंडारण और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज के गांव में टूटी नालियों का दर्द! सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, वर्षों से समस्या झेल रहे ग्रामीण

तस्करी पर प्रशासन की नजर

सीमा क्षेत्र में यूरिया की अवैध तस्करी और कालाबाजारी की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध भंडारण और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  12 September 2026, 6:37 AM IST