हिंदी
60% सालाना ब्याज के आरोप से मचा हड़कंप (Img: AI Generated Image)
Kolhui: कोल्हुई कस्बे में लोन के लेनदेन को लेकर एक मामला चर्चा में है। एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी, धन हड़पने, चेक के दुरुपयोग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोल्हुई थाने में तहरीर दी है। तहरीर में लोन पर अधिक ब्याज वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने वर्ष 2024 में करीब दो लाख रुपये का लोन लिया था। उसका दावा है कि किस्त और सामान के माध्यम से करीब 2.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा बचत खाते में जमा 31,200 रुपये वापस नहीं किए जाने की बात भी कही गई है।
ये भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: डंपर ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लोन लेते समय लिया गया एसबीआई का चेक उसकी अनुमति के बिना बैंक में लगाया गया। चेक बाउंस होने के बाद मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में कोल्हुई पुलिस को तहरीर मिलने के बाद एसओ कुंवर गौरव सिंह ने जांच एसआई राजीव सिंह को सौंपी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भुगतान के बावजूद उस पर बकाया राशि का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों पर अपना अलग कारोबार होने की बात कही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Kolhui
Published : 7 September 2026, 2:24 PM IST