महराजगंज में पुलिस के सामने मारपीट, एक महीने में दूसरी घटना; थाने से चौकी तक सवाल

कोल्हुई पुलिस के सामने एक महीने में दूसरी बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए जिसके बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि कैसे थाने और चौकी में मारपीट की घटना हो रही है। एक बार फिर पुलिस सवालों के घेरे में है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 October 2026, 12:46 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। एक महीने के भीतर पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना थाने में हुई थी, जबकि दूसरी घटना पुलिस चौकी पर हुई। इन घटनाओं के बाद पुलिस के दबदबे और कानून-व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर पुलिस के सामने ही विवाद मारपीट तक कैसे पहुंच रहा है?

थाने में हुई थी मारपीट

पहली घटना 17 सितंबर को कोल्हुई थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्ष पुलिस के सामने आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

महराजगंज में फुर्सतपुर बाजार के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क और जलभराव की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी

11 अक्टूबर को चौकी पर भिड़े दोनों पक्ष

दूसरी घटना रविवार, 11 अक्टूबर को सामने आई। कम्हरिया गांव के टोला गोठवा निवासी मरियम का अपने ससुर कैश मोहम्मद से विवाद चल रहा है। महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते खींचतान शुरू हो गई।

चौकी इंचार्ज पंकज सिंह के मुताबिक, बीच-बचाव के दौरान महिला ने उनके हाथ में दांत से काट लिया। वहीं, महिला ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

नेपाल में पहाड़ दरकने से आई बाढ़, महराजगंज में DM ने बताया कितना है खतरा

पुलिस की मौजूदगी पर उठ रहे सवाल

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लगातार दूसरी बार थाने और चौकी में पुलिस के सामने मारपीट की घटना होने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू कैसे हो रहे हैं? अब जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  12 October 2026, 12:39 AM IST