
जल निगम की चेतावनी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: सोशल मीडिया का 'रील बुखार' जानलेवा साबित हो सकता है, रातों-रात वायरल होने की दीवानगी में अब सरकारी पानी की टंकियों पर स्टंट करना युवाओं को भारी पड़ सकता है। महराजगंज में जल जीवन मिशन की परिसंपत्तियों पर चढ़कर रील बनाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जल निगम (ग्रामीण) ने साफ कर दिया है कि ऐसी हरकत करने वालों पर बिना किसी ढील के एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।
सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने और लाइक्स बटोरने के चक्कर में युवा लगातार अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। ताजा मामला महराजगंज जिले का है, जहां जल जीवन मिशन के तहत बनी ओवरहेड टंकियों और पंप हाउस पर चढ़कर वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता ने एक सख्त चेतावनी जारी की है।
विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद के विभिन्न विकास खंडों में ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और कई जगहों से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। ये शिरोपरि जलाशय (ओवरहेड टैंक) और पंप हाउस सीधे तौर पर सार्वजनिक हित से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी संपत्तियां हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि-
इस बढ़ते खतरे को देखते हुए जल निगम ने न सिर्फ युवाओं बल्कि अभिभावकों से भी अपील की है। विभाग ने कहा है कि माता-पिता अपने बच्चों और युवाओं को समझाएं ताकि वे सोशल मीडिया की अंधी दौड़ में अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें।
घर में घुसकर गला घोंटा, फिर जबरन जहर पिलाया? पूर्व विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप, युवती की हालत नाजुक
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी कोई व्यक्ति जल जीवन मिशन के परिसरों में घुसकर वीडियो या रील बनाते हुए पकड़ा गया, तो उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई (FIR) की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 5 August 2026, 2:55 PM IST
Topics : Jal Nigam Strict Action Jal Jeevan Mission Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Social Media Stunt FIR Viral Reel Warning