यूपी में बिजली बिल को लेकर आम जनता, किसान और व्यापारियों में आक्रोश, डाइनामाइट न्यूज़ पर फूटा गुस्सा

पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब बिजली बिल के मोर्चे पर भी अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं से 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 May 2026, 11:10 PM IST

Kolhui (Maharajganj): बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगने वाला है। बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज में प्रस्तावित 10 प्रतिशत वृद्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों, किसानों और व्यापारियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई और बिजली के बढ़ते खर्च ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है, ऐसे में फ्यूल सरचार्ज की बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम करेगी।

किसान नेता ने बताया दूसरा बड़ा झटका

किसान नेता प्रेमशंकर पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पहले से ही महंगी बिजली की मार झेल रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए अधिक बिजली खर्च करनी पड़ती है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं पर भी लगातार आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि फ्यूल सरचार्ज में 10 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो यह आम जनता के लिए महंगाई का दूसरा बड़ा झटका साबित होगा।

महराजगंज नगर पुलिस चौकी प्रभारी, जखीरा, चिऊटहा, फरेंदा, समेत 8 लोग लाइन हाजिर, जानिए किसको मिली नई जिम्मेदारी

आम लोगों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

सामाजिक कार्यकर्ता नदीम अहमद अब्बासी ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। पहले से ही खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में बिजली का खर्च बढ़ने से परिवारों का मासिक बजट और अधिक प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।

महराजगंज में Viral होते ही जनाब पहुंचे सलाखों के पीछे! अभद्र वीडियो बनाना पड़ा महंगा

घरों का बजट बिगड़ने की आशंका

स्थानीय निवासी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि बिजली बिल महंगा होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि घरेलू खर्च पहले से ही बढ़ा हुआ है और बिजली दरों में किसी भी प्रकार की वृद्धि सीधे घर के बजट को प्रभावित करती है। लोगों ने बिजली दरों और फ्यूल सरचार्ज वृद्धि पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  31 May 2026, 10:44 PM IST