“महंगाई डायन खाए जात है…” आखिर यूपी वालों को क्यों याद आ रहा है ये गाना? जून से बिजली बिल में होने वाला है बड़ा बदलाव
दूध महंगा, पेट्रोल-डीजल महंगा, रसोई का खर्च महंगा और अब बिजली भी महंगी। उत्तर प्रदेश में जून से बिजली बिल पर 10 फीसदी अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगने जा रहा है। ऐसे में लोगों को फिल्मी गाने की वह लाइन याद आने लगी है-“सखी सईया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है।”