हिंदी
बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी
Maharajganj: महराजगंज में चल रहे "महराजगंज महोत्सव 2025" का दूसरा दिन पूरी तरह संगीत और सुरों को समर्पित रहा। शनिवार की शाम जैसे ही जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज का मैदान रंगीन रोशनी से जगमगाया, वैसे ही दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। हजारों की भीड़ मैदान में उमड़ पड़ी, जहां देश के दो प्रसिद्ध कलाकारों- गज़ल सम्राट कुमार सत्यम और बॉलीवुड के मशहूर गायक अंकित तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि हर श्रोता संगीत में डूब गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस खास शाम की शुरुआत गज़ल गायक कुमार सत्यम ने अपनी जानी-मानी गज़ल “तुम्हारी दौलत नई-नई” से की, जिसने माहौल को सुरमय बना दिया। उनकी आवाज़ की मिठास और मंच पर उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी भक्ति और भावनाओं से भरी प्रस्तुति “मेरे रामजी से कहना - जय श्रीराम” गाकर समा को और भी ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
उनकी ग़ज़लों की रूमानियत और शब्दों की गहराई ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। हर गज़ल के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा।
गज़ल सम्राट कुमार सत्यम
CM Dhami और वन मंत्री रामनगर में होंगे मौजूद, जानिए रजत महोत्सव के खास कार्यक्रम की पूरी जानकारी
करीब रात 8:50 बजे, जब अंकित तिवारी मंच पर पहुंचे, तो पूरा मैदान “अंकित-अंकित” के नारों से गूंज उठा। उन्होंने अपने सुपरहिट गीत “यूं तुझसे मिलने की मोहब्बत आई है” से कार्यक्रम की शुरुआत की। उनकी मधुर आवाज़ और जोशीली परफॉर्मेंस ने युवाओं में जोश भर दिया।
महराजगंज में चल रहे "महराजगंज महोत्सव 2025" के दूसरे दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने अपनी प्रस्तुती से ऐसा समां बांधा कि हर श्रोता संगीत में डूब गया।#ankittiwari #maharajganj #maharajganjmahotsav pic.twitter.com/1rDv9BhdcH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 2, 2025
इसके बाद उन्होंने अपने मशहूर गीत “बस तुमसे ही”, “सनम तेरी कसम”, “खैरियत पूछो”, और “तेरी गलियां” जैसे चार्टबस्टर गीत पेश किए। हर गीत के साथ दर्शक झूम उठे, मोबाइल की फ्लैशलाइट्स चमक उठीं और पूरा मैदान मानो संगीत की रोशनी से नहा गया।
Bihar Election: “मोदी हिमालय जैसे… एनडीए की जीत तय!” बाबा रामदेव की बिहार चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी
कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आयोजन समिति के सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। मंच पर कलाकारों की हर प्रस्तुति के साथ तालियों और जयकारों की गूंज तेज होती गई। दर्शक देर रात तक गीतों की धुन पर झूमते रहे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं, जिन्होंने अपने लोकगीतों और नृत्य से दर्शकों को रिझाया।
Location : Maharajganj
Published : 2 November 2025, 3:57 PM IST