
डीएम-एसपी का कारागार निरीक्षण
Maharajganj: जिले में सुरक्षा एवं कारागार व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा कारागार की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया तथा बंदियों की सघन तलाशी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
जेल अधीक्षक महराजगंज ने निरीक्षण के दौरान बताया कि जेल परिसर की नियमित रूप से जांच की जाती है और जेल स्टाफ पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। निरीक्षण के समय कारागार में उपलब्ध व्यवस्थाएं सुचारू एवं संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिला कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए। साथ ही समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों से संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।
Maharajganj: महराजगंज में अफसरों की बड़ी लापरवाही उजागर, तीन बीडीओ और दो एडीओ पर PD की कड़ी कार्रवाई
प्रशासन द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण से जेल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने का स्पष्ट संदेश गया है।
Location : Maharajganj
Published : 31 January 2026, 7:12 PM IST
Topics : District jail DM SP Maharajganj Surprise Inspection