जनपद महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खुशहालनगर में आयोजित आरोग्य मेले का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेना रहा।

आरोग्य मेले का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
महराजगंज: जनपद महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खुशहालनगर में आयोजित आरोग्य मेले का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेना रहा।
आरोग्य मेले के दौरान कुल 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया, पंजीकरण व्यवस्था और दवा वितरण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान मेदिनीपुर निवासी नंदू, संतोष, शुभम और पूजा सहित चार पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड बनाए गए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को समय से योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
घर से खेलने के लिए निकला मासूम, घर लौटी लाश; जानें क्या थी काली रात की सच्चाई?
निरीक्षण के दौरान दवा स्टॉक की जांच में अधिकांश आवश्यक दवाएं उपलब्ध पाई गईं, लेकिन एआरवी वैक्सीन स्टॉक में अनुपलब्ध मिली। फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि वैक्सीन की मांग जिला मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल एआरवी वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से आयुष्मान योजना की सूची का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिले।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, मरीजों को सभी आवश्यक जांच व दवाएं समय से उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घर बैठे IGNOU में एडमिशन का आसान तरीका, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस तक सारी जानकारी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.एन. प्रसाद, एमओआईसी घुघली डॉ. अमित विक्रम सिंह, डॉ. राकेश मोहन शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।