महराजगंज में कक्षा 6 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। धानी बाजार क्षेत्र में कक्षा छह में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली थी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 October 2026, 5:15 PM IST

Maharajganj: जिले के धानी बाजार क्षेत्र में कक्षा छह में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल छात्रा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, धानी बाजार निवासी दुर्गेश अग्रहरि की 14 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। वह कक्षा छह की छात्रा थी। वह अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। 

परिजनों में कोहराम 

अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। छात्रा की मौत की खबर फैलने के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी के प्रभारी ने आवश्यक लिखापढ़ी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराते हुए छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की आवश्यक कार्रवाई के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  21 October 2026, 5:13 PM IST