
पीड़ित पहुंचा थाने
Maharajganj: जनपद में बढ़ते अपराधों के ग्राफ के बीच चोरों के हौंसले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चोर लगातार बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने शनिवार रात एक घर को निशाना बनाया। घर में अकेली महिला को बांधकर बेहोश कर दिया गया और लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जनपद के चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला पथरदेवा में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। तीन अज्ञात चोरों ने जोखू पुत्र सेठई के घर में घुसकर घर में अकेली मौजूद महिला रंजना पर हमला कर दिया। चोरों ने महिला को पकड़कर बांध दिया और आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
Maharajganj Accident: विसर्जन से लौट रहे बाइक सवारों ने मारी टक्कर, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
घटना के बाद रंजना बेहोश हो गई। सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली तो घर का दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित जोखू ने बताया कि उनके दो मकान हैं और वह रात में दूसरे मकान में सोए थे। सुबह उनकी नातिन ने सूचना दी कि घर का दरवाजा खुला है और बहू रंजना बेहोश पड़ी हैं।
जोखू ने बताया कि जब उन्होंने घर में जाकर देखा तो अलमारी और बक्से खुले थे तथा सोने के जेवर समेत लगभग तीन लाख रुपये के गहने और 37 हजार रुपये नकद गायब थे। उन्होंने तुरंत चौक थाना पुलिस को सूचना दी।
Maharajganj News: बागापार और मुजूरी में हुआ मार्च, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 5 October 2025, 6:43 PM IST
Topics : hostage Maharajganj Police FIR robbery thieves