आदि कैलाश की राह में अचानक थमी यात्रा, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से फंसे महराजगंज के दर्जनभर यात्री

महराजगंज के मऊपाकड़ से 12 सितंबर को आदि कैलाश यात्रा पर निकला करीब दर्जनभर यात्रियों का दल पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड के कारण फंस गया। सड़क पर मलबा आने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है। फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 September 2026, 9:30 AM IST

Maharajganj: आदि कैलाश सरोवर की धार्मिक यात्रा पर निकले महराजगंज के करीब दर्जनभर यात्रियों की राह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड ने रोक दी है। 12 सितंबर को महराजगंज नगर के मऊपाकड़ से यात्रा पर निकला दल मंगलवार सुबह से सड़क मार्ग बाधित होने के कारण फंसा हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद सड़क पर मलबा आने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

पिथौरागढ़ में सड़क पर आया मलबा

बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक लैंडस्लाइड होने से सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इसके चलते यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे महराजगंज के यात्री भी फंस गए।

यात्रियों के मुताबिक, सुबह से ही मार्ग खुलने का इंतजार किया जा रहा है। सड़क बाधित होने के कारण आगे की यात्रा फिलहाल रोकनी पड़ी है। पहाड़ी रास्ते पर बड़ी संख्या में वाहनों के फंसे होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

प्रशासन ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

लैंडस्लाइड की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें सक्रिय हो गई हैं। सड़क पर जमा मलबे को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्र में मौसम खराब रहने और दोबारा लैंडस्लाइड की आशंका के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क साफ कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। इसके बाद ही आदि कैलाश की आगे की यात्रा शुरू हो सकेगी।

आगरा में खौफनाक वारदात: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, तीन साल तक एमकॉम छात्रा को बनाता रहा हवस का शिकार

परिजनों की बढ़ी चिंता

महराजगंज में यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन लगातार यात्रियों से फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं और पिथौरागढ़ की स्थिति की जानकारी लेते रहे। फिलहाल यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

मऊपाकड़ से निकले इस दल में अशोक चौरसिया, मणिकांत पटेल, मनोज कुमार यादव, शंभू प्रसाद वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, राकेश पटेल, आनंद पटेल और कालीचरन समेत अन्य यात्री शामिल बताए जा रहे हैं।

डिजिटल लेन-देन पर सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 2,000 रुपये तक के UPI और RuPay ट्रांजैक्शन पर लगा जीरो चार्ज का ताला

यात्रा आगे बढ़ने का इंतजार

आदि कैलाश की धार्मिक यात्रा के दौरान मौसम और पहाड़ी रास्तों की स्थिति यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल सभी की नजरें सड़क से मलबा हटने और यातायात बहाल होने पर टिकी हैं। यात्रियों के सुरक्षित होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन मार्ग खुलने तक उनकी यात्रा रुकी रहेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  15 September 2026, 9:29 AM IST