दिवाली से पहले पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, अड्डा बाजार में SDM-CO का औचक निरीक्षण

महराजगंज में दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखों के कारोबार पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिले के अड्डा बाजार में एसडीएम और सीओ ने औचक निरीक्षण कर पटाखा कारोबार से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से बाजार में हलचल देखने को मिली।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 October 2026, 11:02 PM IST

Maharajganj: दीपावली के त्योहार पर पटाखों की बिक्री में मनमानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब दुकानदारों को भारी पड़ सकती है। त्योहार से पहले प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अड्डा बाजार में लाइसेंसी पटाखा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।

अचानक बाजार पहुंचे SDM और CO

नौतनवा के एसडीएम और क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों से लेकर पटाखों की गुणवत्ता तक की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उमेश की लाइसेंसी पटाखा दुकान का स्टॉक चेक किया। पटाखों के रखरखाव और भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। इतना ही नहीं, दुकान में रखे अग्निशमन यंत्र को खुलवाकर उसकी कार्यशीलता भी परखी, ताकि किसी आपात स्थिति में आग लगने पर तत्काल बचाव किया जा सके।

तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर सख्त हिदायत

चेकिंग के दौरान पटाखों की गुणवत्ता की भी जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों के विपरीत और अत्यधिक तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री न की जाए। सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा दुरुस्त रखें।

महराजगंज: आठ महीने से फरार चल रहा नेपाली युवक गिरफ्तार

सख्त कार्रवाई का आदेश 

प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि दीपावली के नाम पर नियमों से खिलवाड़ और लोगों की जान को जोखिम में डालने की छूट किसी को नहीं मिलेगी। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

महराजगंज में पुलिस का हंटर, बिना हेलमेट वालों की बाइकें पहुंचीं कोतवाली, परिसर में लगा मोटरसाइकिलों का मेला

अब सवाल यह है कि क्या पटाखा दुकानदार प्रशासन के इन सख्त निर्देशों का पालन करेंगे या दीपावली की भीड़ में सुरक्षा मानक महज कागजों तक सिमटकर रह जाएंगे?

Location :  Maharajganj

Published :  31 October 2026, 10:57 PM IST