वेस्ट यूपी से पूर्वांचल तक मौसम का कहर : इस दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें अपने जिलों का हाल

उत्तर प्रदेश में 4 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में 80 से 90 किमी-घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 July 2026, 9:02 PM IST

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 4 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने (वज्रपात) और पेड़ों के उखड़ने जैसी घटनाओं की भी आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा। मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

तूफानी हवाओं और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 80-90 किमी घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। जिससे ग्रामीण और खुले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं।

Monsoon Food: कचौड़ी से लेकर बनारसी टमाटर चाट तक, बारिश के मौसम में यूपी की इन 5 डिशेज का नहीं है कोई तोड़

बारिश से बढ़ेगी मुश्किलें

लगातार बारिश और आंधी के कारण कई जिलों में जलभराव, सड़क जाम और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं।

लखनऊ का मौसम अपडेट

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में उमस और बीच-बीच में तेज बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

Location :  Lucknow

Published :  3 July 2026, 8:53 PM IST