लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय बना घूसखोरी का अड्डा, महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी कार्यालय में घूसखोरी का काम चल रहा है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 May 2025, 2:14 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस वक्त भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैल चुका है, चाहे आरटीओ विभाग हो या स्वास्थ्य विभाग हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का नमूना आए दिन देखने को मिलता है। अब आज की बात कर लीजिए जहां जिला अधिकारी कार्यालय में महिला कर्मी को घूस लेते हुए पकड़ा गया।

पेंशनों अनुभाग में थी तैनाती
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक महिला कर्मी की तैनाती पेंशनों अनुभाग में थी। आज यानी शनिवार को महिला कर्मी ने पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगती थी, जिसके चलते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

पेंशन वेरिफिकेशन के दौरान मांगती थी रिश्वत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला कर्मचारी का नाम चंद्र माला पटेल है, जिसने एक महिला से पेंशन वेरिफिकेशन के एवज में रिश्वत मांगी थी। इस दौरान महिला की शिकायत किसी ने एंटी करप्शन टीम से की थी, जिसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने ट्रैकिंग कर महिला कर्मी को रंगे हाथ पकड़ा।

जानिए क्या है पूरा मामला
जिला अधिकारी कार्यालय के पेंशन अनुभाग में कार्यरत महिला कर्मी ने पेंशन वेरिफिकेशन कराने आई एक महिला से जांच के बदले पैसे मांगे थे। जिस पर महिला ने कहा कि जो वैधानिक फ़ीस है उसको मैं देने को तैयार हूं। परंतु महिला कर्मी को काम के बदले रिश्वत चाहिए था , जिसको महिला ने देने से इंकार किया था। इसपर महिला कर्मी ने कहा काम नहीं हो पाएगा।

हेल्प डेस्क पर है तैनाती
बताते चलें कि पेंशन अनुभाग के हेल्प डेस्क पर चंद्रमाला पटेल की तैनाती है। वहीं उसके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा हुसैनगंज, जवाहर भवन, बेहटा, सबौली, गोमती नगर, महानगर, इंदिरानगर, अशोक मार्ग, खदरा, बुद्धेश्वर, अलीगंज, चारबाग, इस्माइलगंज, जेल रोड, सआदतगंज, अर्जुनगंज, एलडीए कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, एपी सेन रोड, उतरेठिया की जिम्मेदारी है।

भष्ट्राचार का अन्य मामला
राजधानी लखनऊ के अलावा बरेली मंडल में भी भष्ट्राचार का एक मामला देखने को मिला था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। बता दें कि एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया और बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 24 May 2025, 2:14 PM IST

Advertisement