Lucknow Power Cut: लखनऊ के चिनहट में बिजली संकट, पानी को तरसे लोग, कौन जिम्मेदार?

Lucknow: लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के ओमेगा और शिवपुरी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में पूरी रात बिजली की भारी कटौती रही। भीषण गर्मी में इनवर्टर डाउन होने से पानी का संकट गहराया। जानिए SDO ने क्या वजह बताई।

Updated : 17 May 2026, 4:05 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में बिजली का संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। ओमेगा और शिवपुरी पावर हाउस से जुड़ी दर्जनों विकसित कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों की पूरी रात जागते हुए कटी। उमस के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिसके बाद पानी का संकट भी खड़ा हो गया।

ओमेगा पावर हाउस: 5 घंटे तक पूरी तरह गुल रही बत्ती

चिनहट के ओमेगा पावर हाउस से जुड़े जुग्गौर, सिकंदरपुर, मेंहौरा और उसके आस-पास की कई बड़ी कॉलोनियों और गांवों में करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। रात के वक्त अचानक हुई इस लंबी कटौती के चलते लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

कानपुर में मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल : सपा MLA अमिताभ बाजपेई खून से लिखा- ‘मूर्ति कब लगेगी’

आधे-आधे घंटे के अंतराल पर रोस्टिंग, नींद हराम

बिजली संकट का ऐसा ही नजारा शिवपुरी पावर हाउस क्षेत्र में भी देखने को मिला। चिनहट कस्बा, न्यू गुलिस्तां कॉलोनी, गौरव विहार, न्यू नंदी विहार और बुद्ध विहार कॉलोनियों में रात करीब 9 बजे से जो बिजली की आंख-मिचौली शुरू हुई, वह पूरी रात जारी रही। आधे-आधे और एक-एक घंटे के अंतराल पर हो रही इस ट्रिपिंग और कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी।

Chatra Police action: बस पकड़ने की तैयारी में था अफीम तस्कर, घेराबंदी कर पुलिस ने एन वक्त पर बिगाड़ा खेल, जानें पूरा मामला

बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का हाल बेहाल, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

कड़कड़ाती गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ी। सुबह होते-होते पानी की मोटरों न चलने से पेयजल संकट भी गहरा गया। स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही और मेंटेनेंस के अभाव के चलते पूरी जनता को इस नरकीय स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

पेड़ गिरने से बाधित हुई सप्लाई: SDO चिनहट

जब इस बिजली संकट को लेकर 'डायनामाइट न्यूज़' ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तो चिनहट के एसडीओ (SDO) ए.के. सिंह ने बताया कि जुग्गौर रेलवे पुल के पास अचानक एक महुवे का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया था। इस वजह से तकनीकी खराबी आई और सप्लाई बाधित हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम मौके पर काम कर रही है और जल्द ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  17 May 2026, 4:05 PM IST