रसोई गैस की किल्लत और महंगाई ने किया बेहाल, प्रयागराज में सपा महिला सभा का प्रदर्शन

प्रयागराज में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी महिला सभा ने सिविल लाइन्स में जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में महिलाएं धरना स्थल पर खाली गैस सिलेंडर, स्टोव और उपले रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताती दिखीं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तुरंत गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और महंगाई कम करने की मांग की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 March 2026, 11:13 PM IST

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सिविल लाइन्स इलाके में रसोई गैस की कमी से परेशान महिलाओं ने सड़क पर आकर अपनी आवाज उठाई। समाजवादी महिला सभा के महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस की लगातार किल्लत और महंगाई आम लोगों के जीवन को मुश्किल बना रही है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

खाली सिलेंडर और स्टोव रखकर जताया विरोध

धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने खाली गैस सिलेंडर, स्टोव और उपले रखकर विरोध जताया। मंजू यादव का कहना है कि रसोई गैस की कमी घरों में बड़ी परेशानी खड़ी कर रही है। महिलाओं ने बताया कि गैस ना मिलने से खाना बनाने में काफी मुश्किल हो रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतें कम करने की मांग की। प्रदर्शन में महिलाओं ने काफी जोर-शोर से भाग लिया और रसोई गैस की बढ़ती मंहगाई का जमकर विरोध किया।
सरकार पर महंगाई रोकने में नाकामी का आरोप

गोरखपुर के ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र की धूम, मंदिरों से बाजार तक दिखी आस्था की रौनक

मंजू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई आम जनता, खासकर महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले कई महीनों में इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मांग की कि सरकार तुरंत ठोस कदम उठाकर घर-घर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करे और कीमतें कम करे।

सैकड़ों महिलाओं ने किया समर्थन

प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें श्रीमती मंजू यादव, उर्मिला सिंह, सावित्री सिंह, रीता मौर्या, संध्या कुशवाहा, मंजू, रेनू बाल्मीकि, स्मिता जायसवाल, कंचन पासी, सरिता सिंह, छाया यादव, चंचल पासी, कमला पासी, कंचन कुशबाहा, सरोज, जुली पासी, सुमित यादव, आशीष पाल, प्रियांशु, तानिश जायसवाल, सुषमा यादव, पवन श्रीवास्तव, रचना यादव, ममता देवी आदि शामिल थीं। सभी ने सरकार से अपील की कि वह तुरंत रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करे और महंगाई को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए।

देवरिया में सुनसान जगहों में करते थे वारदात, पुलिस ने पकड़ा गैंग का मास्टरमाइंड

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी महिला सभा और पार्टी इसके खिलाफ और बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर सकती हैं।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 18 March 2026, 11:13 PM IST