जनपद के एक स्कूल में बुधवार को एक तेंदुए ने दहशत फैली दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रास्तों पर जाल बिछाया। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की।

गाजियाबाद में तेंदुए ने फैलायी दहशत
Ghaziabad: जनपद के एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में बुधवार की सुबह तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने स्कूल की कक्षाओं में घुसने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद होने पर असफल रहा। तेंदुए ने स्कूल के मैदान में करीब दो मिनट तक चहलकदमी की। तेंदुए की चलहकमदमी के बाद अभिभावकों और बच्चों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार स्कूल के सुरक्षाकर्मी ने तेंदुआ को स्कूल में चलहकदमी करते देख लिया और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद बुधवार को आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई। और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ रोड पर तेंदुआ मंगलवार की रात भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सुबह छह बजे ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में घुस आया और कुछ देर बाद दीवार फांदकर भाग गया।
सुरक्षा गार्डों ने स्कूल के तमाम दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। स्कूल में तेंदुआ की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों पर जाल लगाया। सूचना पर एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ रोड पर बेरिकेटिंग लगाकर रूट डायवर्ट कराया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया है। पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।
डिविजनल फॉरेस्ट अफसर ईशा तिवारी ने बताया कि स्कूल प्रशासन से सुबह करीब 7:50 बजे सूचना मिली। उन्होंने बाहरी सिक्योरिटी कैमरे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक जानवर आता-जाता दिख रहा है। यह तेंदुआ प्रतीत होता है।
तेंदुए को देखते ही हमारी टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद से परिसर में ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन सुबह 8:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगा कि चारदीवारी के अंदर कुछ छिपा हुआ है। इसलिए हमने पूरे स्कूल क्षेत्र को घेर लिया। हमारी एक टीम रास्ते में है। स्कूल सुबह से बंद है। कोई भी हलचल दिखाई देने पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
इस घटना के बाद बच्चों को घर वापस भेज दिया गया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए स्कूल के आसपास जाल बिछाया है। अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ने की कोशिश की जा रही है।