कोल्हुई: मिनटों में तैयार हो रहे फर्जी दस्तावेज, कई ऑनलाइन सेंटरों पर उठे सवाल

कोल्हुई कस्बे में ऑनलाइन सेंटरों की आड़ में कथित तौर पर ऐसा खेल की चर्चा है, जहां आधार, निर्वाचन और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूरत के मुताबिक मिनटों में तैयार किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बदले मोटी रकम वसूले जाने की भी बात सामने आ रही है। लोटन रोड स्थित एक ऑनलाइन सेंटर को लेकर बढ़ती चर्चाओं ने अब पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 October 2026, 2:25 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में आधार, निर्वाचन और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कथित फर्जी तरीके से तैयार किए जाने का मामला चर्चा में है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददता के अनुसार कस्बे में संचालित कुछ ऑनलाइन सेंटरों पर जरूरत के मुताबिक मिनटों में दस्तावेज तैयार कर दिए जाते हैं और इसके एवज में मोटी रकम वसूली जाती है। लोटन रोड स्थित एक ऑनलाइन सेंटर को लेकर भी इस तरह की चर्चाएं तेज है।

माइक्रोफाइनेंस लोन में दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप

बताया जा रहा है कि कोल्हुई क्षेत्र में बड़ी संख्या में माइक्रोफाइनेंस कंपनियां महिलाओं के समूह बनाकर ऋण उपलब्ध कराती हैं। आरोप है कि ऋण भुगतान में डिफाल्ट करने वाले कुछ लोगों के लिए कथित तौर पर पहचान बदलने या नए दस्तावेज तैयार कराने का प्रयास किया जाता है।

गांधी-शास्त्री जयंती पर महराजगंज पुलिस का अलग अंदाज, एसपी ने दिलाई शपथ और इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

दूसरों के पहचान नंबर के दुरुपयोग की आशंका

फर्जी दस्तावेज तैयार करने के दौरान किसी अन्य व्यक्ति के आधार नंबर या EPIC नंबर के कथित दुरुपयोग की भी बात सामने आ रही है। ऐसे मामलों में वास्तविक दस्तावेज धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गांधी-शास्त्री जयंती पर महराजगंज पुलिस का अलग अंदाज, एसपी ने दिलाई शपथ और इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जांच से सामने आ सकती है हकीकत

कभी-कभी ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जहां संबंधित व्यक्ति का कहना होता है कि उसने कोई लोन लिया ही नहीं, जबकि उसकी पहचान पर ऋण दर्ज दिखाई देता है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में दस्तावेजों के संभावित दुरुपयोग को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी बताई जा रही है। हालांकि,पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Location :  Maharajganj

Published :  3 October 2026, 2:25 AM IST