हिंदी
शिव मंदिर में घुसा सिरफिरा फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनारी गली स्थित शिव मंदिर में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक हथौड़ी लेकर मंदिर परिसर में घुस गया और वहां रखी मूर्तियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी उग्र अवस्था में था और मंदिर में पहुंचते ही उसने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
कोल्हुई: सोनारी गली स्थित शिव मंदिर में घुसा सिरफिरा, हथौड़ी से तोड़फोड़ कर मचाया हंगामा#upnews #mahrajganj pic.twitter.com/UzbeTw0fvo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 20, 2026
मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा युवक
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपी युवक की पहचान राजेश वर्मा निवासी कुशहा गांव, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। युवक के रिश्तेदार मोनू वर्मा ने बताया कि राजेश मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह इस तरह की हरकत कर बैठा।
पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और हालात को नियंत्रण में लिया। कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Location : Maharajganj
Published : 20 May 2026, 3:05 PM IST
Topics : Kolhui Mahrajganj News Shiva temple UP News