Fatehpur News: विधायक कृष्णा पासवान ने फावड़ा चलाकर खोली सड़क निर्माण की पोल, अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश

यूपी के फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया। विधायक कृष्णा पासवान ने मौके पर पहुंचकर फावड़ा से सड़क खोदकर गुणवत्ता जांची और PWD अधिकारियों को मानक के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 February 2026, 12:27 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अहिमापुर से रतनपुर तक बनाई जा रही 2200 मीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। इस सड़क का निर्माण डामरीकरण के माध्यम से कराया जा रहा था, जिसकी स्वीकृत लागत 37 लाख 99 हजार रुपये बताई जा रही है।

विधायक कृष्णा पासवान ने मौके पर की जांच

शिकायत मिलने के बाद खागा की विधायक कृष्णा पासवान स्वयं मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत की गई थी। विधायक ने मौके पर फावड़ा लेकर सड़क की खुदाई की। खुदाई करते ही सड़क की परत उखड़ने लगी और डामर पपड़ी की तरह निकलने लगा। इस पर विधायक ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए।

फतेहपुर में थाने का घेराव: सड़कों पर उतरी सैकड़ों महिलाएं, बोली- बेटी को न्याय दो

PWD अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन और जेई को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्माण की पुनः जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

खागा क्षेत्र की विधायक कृष्णा पासवान

37.99 लाख की लागत पर बन रही थी सड़क

अहिमापुर से रतनपुर तक बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 2200 मीटर है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता के पैसे से बनने वाले कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात

विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी स्वयं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पांच महीने की मोहब्बत का दुखद अंत, फतेहपुर में दंपति की रहस्यमयी मौत ने उठाए कई सवाल

स्वयं निगरानी की बात

विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी वह स्वयं निगरानी कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए, ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।

Location :  Fatehpur

Published :  23 February 2026, 12:27 PM IST