
कौशाम्बी में करंट लगने से अधेड़ की दर्दनाक मौत (Img: Pinterest)
Kaushambi: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार में शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज (50) पुत्र स्व. बच्चा लाल सुबह करीब छह बजे घर के पास बिजली की कटिया निकालने गया था। इसी दौरान एक तार निकल गई, जबकि दूसरा तार बिजली के प्रवाह में रह गया। इंद्राज उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई। इसके बाद सिराथू सीएचसी ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - Kaushambi News: 15 साल बाद आया हत्या का फैसला, भोला यादव हत्याकांड में दो आरोपियों को उम्रकैद
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग पहुंचे थे और आसपास के घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें देखकर इंद्राज कटिया निकालने गया था। घटना के बाद वर्दीधारी मौके से चले गए। सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें - Kaushambi News: एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर से आदेश जारी, जांच में सामने आया मामला; पेशकार गिरफ्तार
सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
Location : Kaushambi
Published : 26 September 2026, 1:14 PM IST
Topics : Kaushambi Police Kaushambi News Saini UP News UP Police