कौशाम्बी में सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम

कौशाम्बी में रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक की जिंदगी छीन ली। मखऊपुर पुल के पास हुई जोरदार टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिवार में मातम छा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 November 2026, 6:24 AM IST

Kaushambi: पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर पुल के पास रविवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत दरियापुर निवासी नत्थू पुत्र शिवमूरत बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान मखऊपुर पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और मौक पर ही उसकी मौत हो गई।

मखऊपुर पुल पर दर्दनाक हादसा

हादसा देखकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए।  पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Location :  Kaushambi

Published :  16 November 2026, 6:20 AM IST