हिंदी
गौकशी के आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Kaushambi: कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव में रविवार दोपहर गौकशी की घटना ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गाय को बांधने वाली रस्सी, गोवंश के अवशेष और खून के छींटे घटनास्थल पर मिले हैं।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यवाही में ढील देने का आरोप लगाते हुए जंगल में प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे और बड़े प्रदर्शन करेंगे।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करारी थाना पुलिस और सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने आरोपितों को पकड़ने का भरोसा दिया। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की।
पुलिस टीम को देर रात लगभग 12 बजे मुखबिर की सूचना मिली। सूचना के आधार पर हिशामपुर नहर पुलिया के पास दो आरोपित तुफैल अहमद और मुन्ना को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुठभेड़ की। आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी नयाब पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ा गया।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि घायल आरोपितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनसे पूछताछ जारी है।
Video: कौशांबी में एकतरफा प्यार में ये कैसी सजा, भाई ने ही बहन के साथ कर दिया कांड
पकड़े गए तीनों आरोपितों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ दी है। गौकशी जैसी संवेदनशील घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। वहीं, प्रशासन और कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों की नजरें अब और अधिक सतर्क हो गई हैं।
Location : Kaushambi
Published : 1 December 2025, 8:31 AM IST
Topics : crime news Kaushambi Crime Kaushambi News UP News