
दरोगा जी की भूमिका पर भी उठ रहे गंभीर सवाल (Img: Dynamite News)
Kaushambi: कड़ाधाम थाना क्षेत्र की हब्बूनगर चौकी से जुड़े पुलिसकर्मियों का डांस कार्यक्रम देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सर्किल अफसर सत्येंद्र तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को हब्बूनगर में मेले का आयोजन किया गया था। दिन में दंगल हुआ, जबकि रात में डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी मंच के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। मंच पर डांस कार्यक्रम चल रहा है और अश्लील गानों पर प्रस्तुति दिए जाने का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Kaushambi News: 15 साल बाद आया हत्या का फैसला, भोला यादव हत्याकांड में दो आरोपियों को उम्रकैद
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ लोगों ने वीडियो को कौशांबी पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा किया।
यह भी पढ़ें - Kaushambi News: एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर से आदेश जारी, जांच में सामने आया मामला; पेशकार गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मामला चर्चा में आ गया। अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराई। सर्किल अफसर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे दरोगा की भूमिका और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Location : Kaushambi
Published : 17 September 2026, 2:23 PM IST