कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की मैराथन समीक्षा बैठकें, विकास कार्यों को लेकर दिए कड़े निर्देश

कौशाम्बी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति की क्रमिक समीक्षा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रोजगार सृजन योजनाओं, गौसंरक्षण, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम्य विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 February 2026, 7:14 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशाम्बी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति की क्रमिक समीक्षा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रोजगार सृजन योजनाओं, गौसंरक्षण, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम्य विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के सर्वे की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने और पोस्ट जियो-टैगिंग में स्पष्ट फोटो सुनिश्चित करने को कहा। कौशाम्बी व सिराथू ब्लॉक में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रोकने के निर्देश दिए।

आर.आर.सी. सेंटरों के संचालन, कूड़ा प्रबंधन, यूजर चार्ज, स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी तथा सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि पुरखास व टेंवा की प्लास्टिक यूनिटों में क्रमशः 17.85 व 19.12 कुंतल प्लास्टिक एकत्र कर प्रसंस्करण किया जा रहा है, जबकि बिदांव बायोगैस प्लांट से गौ-आश्रय स्थल, पुलिस चौकी व पंचायत भवन को ऊर्जा आपूर्ति हो रही है।

Maharajganj News: सरकारी हैंडपंप बना शोपीस, शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों के कान पर जूं नहीं रेंगी

रोजगार योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति के निर्देश

“उ.प्र. रोजगार मिशन” व रोजगार सृजन कार्यक्रमों की समीक्षा में रोजगार मेले और कैरियर काउंसिलिंग लक्ष्य से कम पाए जाने पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। एनआरएलएम समूह गठन, मनरेगा मानव-दिवस सृजन, खादी ग्रामोद्योग, युवा स्वरोजगार, युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं में भी लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए गए। 27-28 फरवरी को वृहद रोजगार मेले के आयोजन की जानकारी दी गई।

Review of “Uttar Pradesh Employment Mission” and employment generation programmes

“उ.प्र. रोजगार मिशन” व रोजगार सृजन कार्यक्रमों की समीक्षा

गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

गोसंरक्षण समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित निरीक्षण, भूसा-चारा उपलब्धता, सीसीटीवी की क्रियाशीलता और चारागाह प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों से गौशालाओं की जांच कराने को भी कहा गया।

अब ठगों की खैर नहीं! गलत व्यक्ति को OTP देने से रोकेगा Airtel का ये नया फीचर, जानें इसके फायदे

खाद्य-रसद, आंगनबाड़ी व आवास निर्माण कार्यों में तेजी

खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में रिक्त उचित दर दुकानों पर शीघ्र नियुक्ति, ई-केवाईसी व आधार सीडिंग पूर्ण कराने तथा 26 निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम्य विकास समीक्षा में आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन, अधूरे प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास तथा एनआरएलएम से जुड़े वित्तीय प्रगति कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। बैठकों में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 11 February 2026, 7:14 PM IST

Advertisement
Advertisement