आधी रात से ही बम-बम बोला बनारस: अंतिम सोमवारी पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ी आस्था, सुरक्षा के लिए एटीएस और ड्रोन तैनात

सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में 12 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। पुलिस प्रशासन ने 'अतिथि देवो भव:' के भाव से ATS, ड्रोन और 360-डिग्री सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रयागराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं तैनात की गई हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 August 2026, 12:28 PM IST

Varanasi: सावन माह का अंतिम सोमवार काशी में भक्ति, आस्था और अभूतपूर्व अनुशासन का संगम बन गया है। रविवार देर रात से ही गंगा स्नान कर भक्त बैरिकेडिंग में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए कतारों में लग गए।

सभी की केवल एक ही अभिलाषा है सुबह मंगला आरती के साथ ही महादेव का जलाभिषेक करने का सौभाग्य मिल जाए। शहर की हर गली 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान है।

12 लाख भक्तों का अनुमान, मैदान में उतरे बड़े अफसर

अंतिम सोमवारी पर काशी में लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के जुटने की संभावना है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने डीआईजी शिवहरी मीणा, डीसीपी गौरव बंसवाल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल गश्त कर हर व्यवस्था को बारिकी से परखा।

जब सावन में उठी कजरी की तान… पूर्वांचल के मशहूर लोकगीतों ने इंटरनेट पर मोहा सबका दिल

'मेहमानों जैसा व्यवहार', एंटी-ड्रोन और ATS तैनात

पुलिस प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के साथ-साथ आतिथ्य का अनोखा खाका तैयार किया है। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे दर्शनार्थियों के साथ श्रद्धालुओं जैसा नहीं, बल्कि 'घर आए मेहमानों' जैसा आदरपूर्ण व्यवहार करें।

इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को डिजिटल और तकनीक-संचालित बनाया गया है। पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी नजर है, जबकि सुरक्षा चक्र को अभेद्य बनाने के लिए एटीएस (ATS), क्यूआरटी (QRT) और एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है।

गंगा मैया के जयकारों से गूंजा बदायूं: सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा आस्था का महासैलाब

कांवड़ियों के लिए हर 2 किलोमीटर पर विशेष सेवा केंद्र

प्रयागराज संगम से पवित्र जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के लिए विशेष सहूलियतें जुटाई गई हैं। यात्रा मार्ग पर हर दो किलोमीटर पर अस्थायी पुलिस चौकी, विश्राम स्थल और 24 घंटे काम करने वाली मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है, ताकि थके-मानदे शिवभक्तों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Location :  Varanasi

Published :  24 August 2026, 8:33 AM IST