कैंसर अस्पताल में बंद हुई झांसी के नामी बंदी की सांसें! NSA आरोपी रिंकू यादव की मौत से मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

झांसी जेल से कैंसर के इलाज के लिए कानपुर लाए गए विचाराधीन बंदी रिंकू यादव की अस्पताल में मौत के बाद मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। अब 15 दिनों के भीतर मामले से जुड़ी जानकारी और साक्ष्य मांगे गए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 October 2026, 4:50 PM IST
google-preferred

Kanpur: झांसी जेल से इलाज के लिए कानपुर लाए गए एक विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। 42 वर्षीय बंदी रिंकू यादव ने 18 सितंबर को जेके कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मामले की जांच के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट-तृतीय ज्योति शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हत्या के आरोप में जेल में बंद था रिंकू

जानकारी के अनुसार, झांसी के सीपरी बाजार निवासी रिंकू यादव पर हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी था। जेल अधीक्षक राजेश पांडे के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या के आरोप के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

पापा अब कब घर लौटेंगे? कानपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कैंसर से पीड़ित था बंदी

जेल अधीक्षक के अनुसार, रिंकू यादव कैंसर से पीड़ित था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उसे करीब एक महीने पहले झांसी जेल से इलाज के लिए कानपुर भेजा गया था। यहां उसका उपचार जेके कैंसर अस्पताल में चल रहा था।

18 सितंबर को इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान 18 सितंबर को रिंकू यादव की मौत हो गई। इसके बाद मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच का उद्देश्य घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाना है।

कचरे के ढेर से जगमगाएंगे शहर और गांव, कानपुर के HBTU की इस अनोखी तकनीक ने बदल दी तस्वीर

15 दिन के भीतर दे सकते हैं जानकारी

अपर नगर मजिस्ट्रेट-तृतीय ज्योति शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रकरण से संबंधित किसी व्यक्ति के पास यदि कोई जानकारी, तथ्य या साक्ष्य है तो वह 15 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात दर्ज करा सकता है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी स्थिति

मजिस्ट्रेटी जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर बंदी की मौत से जुड़े परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से संबंधित आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Location :  Kanpur

Published :  4 October 2026, 4:50 PM IST

Related News

Advertisement