
मानक के विपरीत मिली चार इमारतों को सील कर दिया(Img: Dynamite news)
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फीलखाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आलाधिकारियों ने एक्शन शुरु कर दिया है। छह मंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत ने शहर की बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं अग्निकांड हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए संकरी गलियों में मिली मानक के विपरीत चार इमारतों को सील कर दिया है। इसके साथ ही मानक के विपरीत चल रही अन्य जगहों पर ऐसी बिल्डिंग्स पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
ये भी पढ़ें: थाला के आउट होने के बाद गिरेगी IPL और CSK की ब्रांड बेल्यू? धोनी पर टिका था दारोमदार
गौरतलब है कि फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में बीते दिन तड़के करीब साढ़े 3 बजे आग लग गई थी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। जांच के दौरान इमारत में कई खामियां पाई गई थीं। जिसमें न तो एक्जिट प्लान था और न ही आग को बुझाने वाले उपकरण थे, हैरानी की बात यह है कि करीब 4 से पांच फीट चौड़ी संकरी गली में छह मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह पर भी फ्लैट बना दिए गए थे। बताया जा रहा है कि इमारत करीब 12 परिवारों के 40 से 50 लोग रह रहे थे। निर्माण में बिल्डर मोहित तिवारी के साथ पूर्व पार्षद समेत अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। वह हादसे में जान गंवाने वाले 15 वर्षीय प्रांजुल के पिता अनिल बाथम ने देर रात थाने में तहरीर दी। तहरीर में केडीए का फर्जी नक्शा दिखाकर फ्लैट बेचने, फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे ने बताया कि पटकापुर अग्निकांड मामले में मृतक प्रांजुल के पिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ स्टेक्स होल्डर है, उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे(Img: Dynamite news)
वहीं इस मामले क्षेत्र के शिकायतकर्ता मनीष अवस्थी ने केडीए की कार्रवाई पर आरोप लगाए हैं। पुलिस कमिश्नर को अवगत कराने पुलिस ऑफिस पहुंचे मनीष ने बताया कि अग्निकांड मामले में जिस तरह से हादसे में बच्चे व एक अधिवक्ता की पत्नी की जान चली गई। उस परिवार पर क्या बीत रही होगी। आरोप लगाया कि केडीए ने इस बिल्डिंग पर अब तक सील की कार्रवाई नहीं की है। आरोप है उन लोगो ने ऐसी और बिल्डिंगे बनाई हैं जिनपर कभी भी ऐसी घटना होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें: सुलतानपुर में बसपा को बड़ा झटका! पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदराज वर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
इस मामले में केडीए सचिव अभय पांडे के मुताबिक संकरी गली में बिल्डिंग बनी थी। जांच कराई जा रही है वर्तमान में कोई इसका मैप स्वीकृत नहीं हुआ है। वहां बहुत ही संकरी गली है वहां मानचित्र स्वीकृत नहीं हो सकता है। संकरी गलियों पर अभियान चलाया जा रहा है। कल 4 बिल्डिंग्स को सील किया गया है लगातार कार्रवाई जारी है। इस बिंल्डिंग कि जांच कराई जा रही है, इसका कब निर्माण हुआ था, जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : kanpur
Published : 17 November 2026, 7:54 PM IST