Kanpur Crime: हैवानियत की हदे पार, बहाने से कमरे में बुलाकर रिसेप्शनिस्ट से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

कानपुर के बिठूर क्षेत्र में होटल की रिसेप्शनिस्ट ने संचालक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 June 2026, 7:51 PM IST

Kanpur: कानपुर के बिठूर क्षेत्र में एक होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट ने होटल संचालक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

एसी चलवाने के बहाने कमरे में बुलाया

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 24 वर्षीय युवती सिंहपुर स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि सोमवार दोपहर होटल संचालक युवराज सिंह ने उसे एसी चलवाने के बहाने एक कमरे में बुलाया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सेना में तैनात बताया जा रहा आरोपी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी युवराज सिंह सेना में कार्यरत है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच टीम होटल के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। इसके अलावा होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

आरोपी की तलाश जारी

बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्वरित कार्रवाई की जरूरत

महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित जांच और निष्पक्ष कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Location :  Kanpur

Published :  11 June 2026, 7:51 PM IST