कानपुर के दशहरा मेले में जोरदार धमाका! सिलिंडर फटने से बच्ची समेत 4 घायल

कानपुर के नौबस्ता स्थित धरीपुरवा दशहरा मेले में सिलिंडर फटने से दो साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। गुब्बारा विक्रेता रामू की हालत गंभीर है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 October 2026, 8:17 AM IST

kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशहरा मेले के दौरान देर रात अचानक जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में गुब्बारे में इस्तेमाल होने वाला सिलिंडर फटने से दो साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। धमाके के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गुब्बारा विक्रेता रामू की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया गया।

दशहरा मेले में अचानक हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में दशहरे का मेला लगा था। देर रात मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद घटनास्थल पर धूल का गुबार छा गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुब्बारा विक्रेता के सिलिंडर में विस्फोट हुआ। हालांकि, धमाके की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी! रामजानकी मार्ग पर दो युवकों की हत्या, पुलिस ने बनाई 3 टीमें

दो साल की बच्ची समेत चार लोग घायल

धमाके की चपेट में आने से चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गुब्बारा विक्रेता रामू की हालत गंभीर होने पर उसे एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को भी उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

डीसीपी दक्षिण ने ली घटना की जानकारी

हादसे की सूचना मिलने पर डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना की जानकारी ली। शुरुआती जानकारी में सिलिंडर फटने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। विस्फोट के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Location :  Kanpur

Published :  21 October 2026, 8:17 AM IST