Kanpur Dehat: आरक्षी Keshav Yadav की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में तैनात आरक्षी स्वर्गीय केशव यादव को मंगलवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 April 2026, 5:31 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में तैनात आरक्षी स्वर्गीय केशव यादव को मंगलवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक है।

एसपी और एएसपी ने स्व. केशव कुमार यादव को दिया कंधा

सरकारी कार्य के दौरान सड़क हादसे में कांस्टेबल की मृत्यु

बताया गया कि कहिंजरी पुलिस चौकी पर तैनात 30 वर्षीय आरक्षी केशव यादव, पुत्र मुन्नालाल यादव, निवासी बजरिया बरहान खांडा जनपद आगरा, सोमवार शाम सरकारी कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पहाड़ीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

मंगलवार को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान शहीद आरक्षी को सलामी दी गई और पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।

 

Location :  Kanpur Dehat

Published :  14 April 2026, 5:31 PM IST