Kanpur Dehat News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

जनपद कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 3:35 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

जानकारी के अनुसार, झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट धाम के समीप होम सिग्नल के पास किलोमीटर संख्या 1081/6A-8 के बीच डाउन रेलवे ट्रैक पर एक करीब 65 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिलने के बाद रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मंगलपुर थाना पुलिस को मेमो भेजकर दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थाना मंगलपुर क्षेत्र की झींझक पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Agra News: लॉकर की डुप्लीकेट चाबियां, 2 लाख का गोल्ड लोन और एक स्पाई कैमरा; आगरा के इस मामा की पूरी कहानी

अज्ञात महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृतका के शरीर पर नीले आसमानी रंग की साड़ी, सफेद ब्लाउज, छींटदार गहरे नीले रंग का दुपट्टा तथा पीले रंग का पेटीकोट मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

झारखंड के लातेहार में सनसनीखेज मामला: शिकारी बनकर गया था युवक, लेकिन खुद हो गया शिकार, पेड़ के नीचे मिली लाश

पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

सब इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  kanpur

Published :  18 May 2026, 3:35 PM IST