Kanpur Dehat: 12 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी मौत से गांव में हड़कंप, पढे़ं पूरी खबर
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।