
हादसे की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची पुलिस (Img: Dynamite News)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर रेलवे क्रॉसिंग के समीप डीएफसीसी लाइन पर शनिवार देर रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वहीं, राहगीरों ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजीव कुमार ने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ललपुरवा निवासी 26 वर्षीय भानुप्रताप सिंह पुत्र रामसिंह शुक्रवार को अपनी बहन गुड्डी पत्नी प्रेमबाबू की ससुराल बड़ागांव गुलाम कयूम गांव आया हुआ था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह वहां से अपने घर लौटने के लिए निकला था। बताया गया कि देर रात करीब 11:30 बजे झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे ट्रैक (डीएफसीसी) पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही युवक दूर जाकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाराणसी में बड़ा बवाल: नमो घाट पर गार्ड और पर्यटकों के बीच विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राहवीरों और पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल भानुप्रताप ने बताया कि वह उरई में बोरिंग का कार्य करता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Kashi Vishwanath Temple: श्रद्धालु दलाल के झांसे में न आएं! पुलिस ने 25 लोगों को लिया हिरासत में
दरअसल वर्ष 2024 में सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर स्थित झींझक में पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पूरा हुआ था, इस ओवरब्रिज के दोनों ओर पैदल सीढ़ियां होने की बात भी सामने आई थी। मगर सरकारी सिस्टम की लापरवाही के चलते पैदल सीढ़ियों का निर्माण न हो सका, ऐसा नहीं है कि स्थानीय सभासदों ने ओवरब्रिज के दोनों ओर पैदल सीढ़ियों का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई गई थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और यही वजह है कि आए दिन रेलवे ट्रैक पर हादसे हो रहे हैं।
Location : Kanpur Dehat
Published : 24 May 2026, 12:41 PM IST