Kanpur Dehat: खून से सना मकान, बीच कमरे में जवान का शव; झींझक की घटना से सनसनी

जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान के अंदर सेना के जवान का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 April 2026, 12:05 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान के अंदर सेना के जवान का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही चीख-पुकार मचा दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

शव को देखते ही परिजन हुए बेसुध

मृतक की पहचान शिवेंद्र सिंह चौहान (38) पुत्र अतर सिंह निवासी मुरलीपुर कंचौसी जनपद औरैया के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में जवान थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे। बताया गया कि शिवेंद्र सिंह करीब 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। झींझक कस्बे में उनकी पत्नी निधि और दो पुत्र देवप्रताप सिंह व वेद प्रताप किराए के मकान में रहते थे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पूरे मकान के अंदर खून के निशान दे रहे गवाही

मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के अंदर शिवेंद्र सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। इतना ही नहीं पूरे मकान के अंदर खून ही खून दिखाई दे रहे और इस बात की गवाही दे रहे हैं यहां पर खूनी वारदात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए और रो-रोकर हत्या किए जाने का आरोप लगाने लगे।

मृतक के भाई ने हत्या किए जाने की बात कही

मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि शिवेंद्र सिंह पिछले करीब दो वर्षों से झींझक कस्बे में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि शिवेंद्र सिंह चौहान की शादी जुलाई 2013 में झींझक कस्बे के खानपुर रोड निवासी राजू सिंह गौर की पुत्री निधि के साथ हुई थी।

कानपुर देहात ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत

पुलिस की जांच करेगी खुलासा

घटना की सूचना पर मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे, झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी निधि, साला कुलदीप और ससुर राजू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  28 April 2026, 11:57 AM IST