कानपुर एनकाउंटर: पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां, मुठभेड़ के बाद गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे, कारतूस और धारदार चाकू बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 16 July 2026, 10:05 AM IST
google-preferred

Kanpur: जनपद कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को हुई गोकशी की घटना के खुलासे के बाद पुलिस और आरोपियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकू बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकशी की घटना में शामिल आरोपी थाना चौबेपुर क्षेत्र अंतर्गत जादेपुर गांव की ओर आने वाले हैं। सूचना पर चौबेपुर पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का इशारा किए जाने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद कार सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी हुए घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान शाहनवाज निवासी कुली बाजार और मुबीन निवासी दलेल पुरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है और वे पहले भी गोकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-मेरठ में भाभी-ननद के प्यार का खूनी अंत: हत्या के बाद महिला बोली- मेरे पति के साथ संबंध बनाए, इसलिए उठाया खौफनाक कदम

पुलिस को मिला अवैध हथियार

मौके से पुलिस ने 315 बोर के दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले धारदार चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह में नीरज कटियार और उसके एक रिश्तेदार के शामिल होने की जानकारी दी है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें-Gorakhpur Cyber Fraud: करोड़ों की ठगी का ‘काला साम्राज्य’ बेनकाब, महिला गिरफ्तार… लेकिन मास्टरमाइंड अब भी फरार!

कानपुर के पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि 7 जुलाई को हुई गोकशी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शाहनवाज और मुबीन को गिरफ्तार किया है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Location :  Kanpur

Published :  16 July 2026, 10:05 AM IST

Related News

Advertisement