Kanpur Fire: ऑटो पार्ट्स की दुकान बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में करोड़ीमल पार्क के सामने न्यू क्वालिटी ऑटो पार्ट्स की दुकान में आधी रात आग लग गई। तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 November 2026, 12:04 PM IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भयानक हादसा हुआ है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बता दें कि बजरिया थाना क्षेत्र में आधी रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से सबकुच तहसन-नहस हो गया। जैसे ही राहगीरों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी, वह तुरंत मौके स्थल पर पहुंची और आग को काबू पाने में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके पर एसीपी कर्नलगंज समेत तीन दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभाला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दुकान मालिक के मुताबिक दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक होने का दावा किया जा रहा है।

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग

बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करोड़ीमल पार्क के सामने ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया।

गंगा के ऊपर बनेगा नया फोरलेन पुल! कानपुर से उन्नाव तक का सफर होगा आसान, 232 करोड़ मंजूर

धुएं का गुबार और आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस बल और पहुंची दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग की घटना न्यू क्वालिटी ऑटो पार्ट्स में हुई। माना जा रहा है दुकान में कुछ ऐसी सामग्री रखी थी, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली।

घटनास्थल की तस्वीर (Img- Dynamite News)

लाखों का माल जलने का दावा

दुकान मालिक के मुताबिक, वह रोज की तरह दुकान बंद करके गए थे, किसी ने सूचना दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। जिसके बाद वह तुरंत दुकान पहुंचे और शटर उठाया, तो उन्होंने देखा कि आग लगी थी।

इस घटना से कारोबार को बड़ा झटका लगा है। दुकान में रखा काफी सामान जलकर बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें लाखों रुपये के नुकसान हुआ है, जिसका अभी पूरा हिसाब नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो सकी है। शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

कानपुर में बृजेश पाठक का इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- 2027 में BJP तीसरी बार बनाएगी सरकार

दमकल विभाग के साथ समन्वय बनाकर आग बुझाने की कार्रवाई कराई गई। दुकान में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण अतिरिक्त दमकल संसाधन लगाए गए। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ चुकी है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

Location :  Kanpur

Published :  7 November 2026, 12:04 PM IST