
हाईटेंशन लाइन बिछाने के दौरान हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)
Kannauj: ठठिया के मिंडा पुरवा खानपुर में एक दुखद हादसा हो गया। गांव के बाहर खम्भों के ऊपर मशीन से तार खींचते समय तेज झटके से तार टूटकर किशोर को लगा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार ठठिया के मिंडा पुरवा खानपुर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर हाई टेंशन की नई लाइन खम्भे गाड़कर बिछाने के बाद तारों को कसने के लिए मशीन का प्रयोग हो रहा था। इस दौरान अचानक तेज आवाज के साथ तार टूट गया और पास में ही बकरी चरा रहे 15 वर्षीय किशोर हरिओम पुत्र महेंद्र सिंह निबासी मिंडा पुरवा गम्भीर घायल हो गया।
हादसा देख कर ठेकेदार और मजदूर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोर को इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अभी मेडिकल कॉलेज की सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Kannauj
Published : 17 October 2026, 6:36 AM IST