कन्नौज में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या; गांव में कोहराम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 8 June 2026, 2:22 PM IST

Kannauj: जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

शराब के नशे में धुत्त था पुत्र

जानकारी के अनुसार, देवपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग का अपने बेटे से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र शराब के नशे में था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। गुस्से में आए बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद पुत्र फरार 

घटना की सूचना मिलते ही सकरावा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। वहीं, हत्या के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी विनोद कुमार ने बताया प्राथमिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location :  Kannauj

Published :  8 June 2026, 2:22 PM IST