कन्नौज में हाईटेंशन लाइन ने छीनी दो मासूम जिंदगियां, परिजनों में पसरा मातम

कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में लोहे की सरिया छूने से दो किशोर करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों किशोर भाइयों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 July 2026, 11:14 PM IST

Kannauj: यूपी के कन्नौज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से  2 सगे भाइयों की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरु की। पुलिस घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय शोभित और 19 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है।

घटना सदर कोतवाली के करनपुर गांव की है। जहां के रहने वाले गुड्डन चौहान के मकान में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मूसर गांव निवासी जितेंद्र कुमार किराए पर परिवार के साथ रहते हैं, जोकि आइसक्रीम बनाने का काम करते हैं। जितेंद्र के 2 बेटे सुमित  और शोभित शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। सुमित हाईस्कूल और शोभित कक्षा 9 का छात्र था।

मृतकों के शोकाकुल परिजन

बरसाती पानी को छत से निकालने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों के पिता जितेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर  करीब 4 बजे सुमित छत पर बरसाती पानी वाले पाइप को सरिया से साफ कर रहा था, तभी छत के पास से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन में उसकी सरिया टच हो गई। जिससे सुमित की हालत खराब हो गई। सुमित को करंट लगता देख छोटा भाई शोभित उसे बचाने पहुंच गया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर रजत कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्राहक बनकर आए, फिर कर गए बड़ा खेल… कन्नौज में सर्राफा दुकान से जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र के दोनों बेटों की मौत के बाद अब केवल एक बेटी बची है।

मामले की जांच करती पुलिस

 मामले को लेकर पुलिस का बयान

इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।  हादसे की जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को दे दी गई है।

कन्नौज शिक्षक अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, वारदात के पीछे इनका हाथ

हाईटेंशन के नीचे बना लिए आवास

स्थानीयों ने कहा कि मनचाहे ढंग से लोगों ने करनपुर-सिटी मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान और मार्केट बना लिए हैं। लाइन के नीचे करीब 12 मकान और चार मार्केट हैं। इससे दोबारा भी हादसा हो सकता है। जेई करन सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पहले से है। लोगों ने मनमाने ढंग से नीचे मकान और दुकान बना लिए हैं। सर्वे कर लाइन को मकानों और दुकानों के ऊपर से हटाने का काम जल्द शुरू होगा।

Location :  Kannauj

Published :  29 July 2026, 11:11 PM IST