हिंदी
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सुनहरा मौका
गोरखपुर : गोरखपुर में रोडवेज चालकों (roadways drivers) की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अगर आपको भारी वाहन चलाने का अनुभव है और नौकरी की तलाश है तो आपके लिए खुशखबरी है! उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। शनिवार 17 मई 2025 को गोरखपुर जिले के खजनी तहसील क्षेत्र (Khajni Tehsil area) स्थित बेलघाट कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर (Hanuman Temple Complex) में संविदा बस चालकों की खुली भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए। शारीरिक मानकों में न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 3 इंच तय की गई है। सबसे जरूरी शर्त है- भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस, जो कम से कम 2 साल पुराना हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 साल 6 महीने होनी चाहिए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में परीक्षा ली जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण की परीक्षा पास करने वालों को संविदा पर नियुक्त किया जाएगा।
सफल अभ्यर्थियों को 2.07 रुपये प्रति किलोमीटर का पारिश्रमिक मिलेगा। इसके अलावा आकर्षक बोनस और फैमिली पास जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
संपर्क:
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:
9451805544, 8299534617, 8726005164
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह और वरिष्ठ लिपिक रमेश सिंह ने संदेश जारी किया है। उनका कहना है, "यह अवसर आपके भविष्य को गति देने वाला है, इसे हाथ से जाने न दें!"
तो 17 मई को अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और अपने सपनों को सड़कों पर उतारने के लिए तैयार हो जाइए। बता दें कि, इस खबर से रोजगार के लोगों को अवसर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की इस पहल से बड़ी खुशखबरी मिली है। साथ ही अपने जिले की हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ चैनल को जरूर फॉलो करें।
Location : Gorakhpur
Published : 15 May 2025, 5:58 PM IST
Topics : GKP top news Gorakhpur Dn news Gorakhpur: Big bang of employment in Belghat! Gorkhpur big news up news hindi