पुलिस की रेड पड़ते ही प्रेमिका को छोड़ भागा सिपाही! गर्लफ्रेंड बोली-जिस पर भरोसा किया वही…

झांसी में पुलिस की एक रेड ने सिर्फ सट्टा नेटवर्क का ही नहीं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते का भी पर्दाफाश कर दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस सिपाही पर एक युवती ने 8 साल तक भरोसा किया, वही मुसीबत आते ही उसे छोड़कर फरार हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 May 2026, 3:05 PM IST

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने न सिर्फ अवैध सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की कहानी भी सामने ला दी जिसने हर किसी को चौंका दिया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी रॉयल सिटी में पुलिस ने छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना, 11 लाख रुपये की चांदी और 19 लाख रुपये नकद बरामद किए।

इस मामले में पुलिस ने यशस्वी और निशा खान नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी बताए जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही रजत की तलाश जारी है, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया।

“अगर सच्चा प्यार था तो छोड़कर क्यों भागा?”

गिरफ्तार युवती यशस्वी की मां सुमन ने सिपाही रजत पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने रजत पर आंख मूंदकर भरोसा किया, लेकिन मुसीबत आते ही वह उसे अकेला छोड़कर भाग गया। सुमन ने भावुक होते हुए कहा, “अगर उसकी मोहब्बत सच्ची होती तो वह मेरी बेटी को इस हालत में छोड़कर नहीं भागता। पुलिस आई और वह खुद बचने के लिए फरार हो गया।”

मुजफ्फरनगर में फिर फूटा वैश्य महासभा का गुस्सा, मचा बवाल

उनका कहना है कि छापेमारी के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे तक रजत वहीं मौजूद था, लेकिन पुलिस को देखते ही वह मौके से भाग निकला।

8 साल से लिव-इन रिलेशन में थे दोनों

यशस्वी की मां के मुताबिक उनकी बेटी और सिपाही रजत पिछले आठ वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह रिश्ता शुरू हुआ, उस समय यशस्वी नाबालिग थी। सुमन ने बताया कि रजत और यशस्वी के पिता एक ही पुलिस चौकी में तैनात थे, जिसके कारण उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

मां का आरोप है कि रजत पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन उसने यह बात यशस्वी से छिपाई और शादी का सपना दिखाकर उसे अपने साथ रखता रहा।

दरोगा बनने का सपना देखती थी यशस्वी

परिवार के अनुसार यशस्वी पढ़ाई में बेहद तेज थी और उसका सपना पुलिस विभाग में दरोगा बनने का था। जब परिवार को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इतना ही नहीं उसकी सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन यशस्वी ने वह रिश्ता तोड़ दिया। उसने परिवार से साफ कह दिया था कि वह किसी और की जिंदगी खराब नहीं करना चाहती क्योंकि वह रजत से प्यार करती है।

मां का कहना है कि उनकी बेटी रिश्ते को सम्मान देना चाहती थी, लेकिन रजत ने उसका इस्तेमाल अपने निजी स्वार्थ और कथित काले धंधों के लिए किया।

“घूस दो तभी मिलेगा प्रमोशन!” आंगनबाड़ी सहायिका के आरोपों से मचा हड़कंप, सात साल तक निभाई जिम्मेदारी फिर भी…

बदनामी के डर से घर लौटने से डर रही युवती

गिरफ्तारी के बाद जब सुमन अपनी बेटी से मिलने थाने पहुंचीं तो यशस्वी बेहद डरी और टूटी हुई नजर आई। मां के अनुसार, यशस्वी अब घर लौटने से भी डर रही है क्योंकि उसे समाज और बदनामी का भय सता रहा है। हालांकि परिवार ने कहा है कि वे अपनी बेटी को अपनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने उनका भरोसा तोड़ दिया है।

फरार सिपाही की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस फरार सिपाही रजत और उसके साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Location :  Jhansi

Published :  10 May 2026, 3:05 PM IST