जौनपुर में छात्र की मौत मामले मे आया नया मोड़; मां ने जहर पिलाने का लगाया आरोप

पवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में घर के सामने हुई मारपीट के बाद बिगड़ी हालत में छात्र ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। मामले में मृतक की माँ ने थाने में तहरीर देते हुए जहर पिलाने का लगाया आरोप।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 1:23 PM IST

Jaunpur: पवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार रात पड़ोसियों द्वारा मारपीट के बाद 20 वर्षीय छात्र शुभम पटेल की मौत हो गई। मामले में मंगलवार को मृतक की मां गायत्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामनाथ पटेल, आशीष पटेल, वीरेंद्र पटेल और अजय पटेल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने मारपीट के दौरान शुभम को जहरीला पदार्थ पिलाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोरखपुर में गैंगस्टर पर बड़ा एक्शन! 8.50 लाख की गाड़ी जब्त, पुलिस ने बताया अपराध की कमाई से खरीदी थी

लड़की से मेलजोल को लेकर हुआ विवाद

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पड़ोसी परिवार की एक लड़की से शुभम का मेलजोल था। पूछताछ के दौरान लड़की ने इससे इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि शुभम के साथ मारपीट की गई।

पुलिस के मुताबिक, मारपीट से आहत शुभम ने बाद में खुद जहरीला पदार्थ ले लिया था। हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली के शौचालय में युवक की मौत से उबाल: प्रतापगढ़ के पट्टी में अंतिम संस्कार पर अड़े परिजन, छावनी बना गांव

डायल 112 को दी थी सूचना, पुलिस के जाने के बाद दोबारा मारपीट का आरोप

मृतक की मां की के अनुसार, आरोपियों ने शुभम को उसके घर के सामने रोककर पहले मारपीट की। इसके बाद शुभम ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस के वहां से जाने के बाद आरोपियों ने शुभम के साथ दोबारा मारपीट की। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

देवरिया के 13 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित

बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था शुभम

शुभम पटेल सार्वजनिक पीजी कॉलेज, मुंगराबादशाहपुर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Location :  Jaunpur

Published :  22 September 2026, 1:23 PM IST